नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। रमजान के पाक महीने के आखिरी दिन चांद का दीदार हो चुका है, जिससे यह साफ हो गया कि भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और कई दूसरे देशों में ईद-उल-फितर कल मनाई जाएगी। इस खबर के बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और बाजारों में रौनक लौट आई। दिल्ली समेत कई शहरों में ईद का चांद का दीदार हुआ है। चांद देखने के बाद मुसलिम धर्मगुरुओं ने ऐलान किया है कि कल यानी 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी। वहीं, बिहार के इमारत-ए-शरिया ने भी चांद देखे जाने का ऐलान किया है।
ईद का चांद आया नज़र, देश भर में कल मनाई जाएगी ईद







