Saturday, February 21, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

Eid 2025: देश भर में ईद-उल-फितर का जश्न, नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में जुटे लोग

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)।  देश में आज ईद-उल-फित्र (मीठी ईद) त्योहार मनाया जा रहा है। मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा करने का समय अलग-अलग है। इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर में सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जा रही है।

वहीं दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए लोग जुटे हैं। लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की बधाई दी। उन्होंने में लिखा- ईद का त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। आपके सभी प्रयासों में खुशी और सफलता मिले। ईद मुबारक!

देश में कई जगह नमाज अदा करने के लिए लोग वक्फ बिल के विरोध में काली पट्टियां बांधकर पहुंचे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img