दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, लाल किला और चांदनी चौक के आसपास सुरक्षा कड़ी

नई दिल्ली, नेशनल डेस्क | वेब वार्ता

देश की राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। खुफिया इनपुट मिलने के बाद 21 फरवरी 2026 को राजधानी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) दिल्ली में आईईडी हमले की साजिश रच सकता है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

लाल किला और चांदनी चौक संभावित निशाने पर

सूत्रों के अनुसार आतंकियों के निशाने पर ऐतिहासिक लाल किला स्थित मंदिर और उसके आसपास का इलाका हो सकता है। विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले चांदनी चौक क्षेत्र में स्थित प्रमुख मंदिरों को लेकर इनपुट मिला है। हालांकि, आधिकारिक रूप से किसी विशेष स्थल का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

धार्मिक और भीड़भाड़ वाले स्थलों पर बढ़ी निगरानी

खुफिया सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी के संवेदनशील धार्मिक स्थलों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इस्लामाबाद धमाके से जुड़ा है इनपुट

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, 6 फरवरी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित टेरलाई इमाम बारगाह में जुमे की नमाज के दौरान हुए विस्फोट के बाद यह संगठन भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। उस हमले में कई लोगों की मौत हुई थी और अनेक घायल हुए थे।

दिल्ली में सघन जांच अभियान

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किला, चांदनी चौक और आसपास के इलाकों में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। बाजारों, पार्किंग स्थलों, बस स्टैंड और धार्मिक स्थलों की गहन तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें और अफवाहों से बचें। राजधानी की सुरक्षा को लेकर सभी एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

👉 देश और राजधानी की ताजा सुरक्षा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप्प चैनल को फॉलो करें – Web Varta

ये भी पढ़ें: डेनमार्क-भारत Green Strategic Partnership के तहत बच्चों के लिए AI खिलौनों का विकास, सीखने का नया डिजिटल मॉडल तैयार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles