Monday, February 16, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

दिल्ली शराब घोटाला: राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई की कस्टडी में के.कविता को भेजा, 23 अप्रैल तक रहेंगी हिरासत में

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (वेब वार्ता)। दिल्ली शराब घोटाले में के.कविता के मुश्किलें बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं। राजधानी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के संबंध में भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के.कविता को सोमवार को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी दे दें कि सीबीआई ने तेलंगाना के पूर्व सीएम के.चंद्रशेखर राव की बेटी को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। इससे पहले कविता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह तिहाड़ में बंद थीं।

सीबीआई ने किया पेश

जज द्वारा पहले दी गई 3 दिन की पुलिस हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआई) ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया और ज्यूडिशियल कस्टडी की मांग की। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि कविता को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है। कविता के साथ-साथ दीपक नागर का पक्ष रख रहे वकील नितेश राणा ने पुलिस की अर्जी का विरोध किया और कहा कि कविता को हिरासत में रखने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है क्योंकि अब उन्हें हिरासत में रखकर पूछताछ की आवश्यकता नहीं है।

15 मार्च को किया था गिरफ्तार

सीबीआई अधिकारियों ने हाल ही में एक स्पेशल कोर्ट से परमिशन लेने के बाद कविता से जेल के अंदर पूछताछ की थी। बीआरएस नेता से मामले में सह-आरोपी बुच्ची बाबू के फोन से मिले व्हाट्सऐप चैट और एक जमीन सौदे से संबंधित डाक्यूमेंट्स के बारे में पूछताछ की गई थी। आरोप है कि दिल्ली की शराब पॉलिसी में कथित बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को रिश्वत के रूप में 100 करोड़ रुपये दिए गए थे। ईडी ने 46 वर्षीय कविता को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से 15 मार्च को गिरफ्तार किया था और तब से वह ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं।

के. कविता ने बीजेपी पर बोला हमला

वहीं, इस बारे में बात करते हुए बीआरएस नेता के. कविता ने कहा, यह सीबीआई की कस्टडी नहीं है बल्कि ये बीजेपी के कस्टडी है। जो बीजेपी बाहर बोल रही है, वही सीबीआई अंदर पूछताछ कर रही है, पिछले 2 सालों से बार-बार यही पूछ रही और यहां कुछ नहीं। इसके अलावा केजरीवाल की न्यायिक हिरासत भी आज खत्म हो रही है, आज केजरीवाल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 2 बजे के बाद पेश किया जाएगा। वहीं, सिसोदिया की जमानत पर भी राउज एवेन्यू कोर्ट में 2 बजे के बाद सुनवाई है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img
Webvarta Job Post Add