सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली-एनसीआर के दो स्कूलों को दी गई बम की धमकी फर्जी निकली : पुलिस

नई दिल्ली/नोएडा, (वेब वार्ता)। दिल्ली के एक प्रमुख कॉलेज और दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के दो स्कूलों को शुक्रवार को बम की धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके बाद पुलिस ने परिसर की तलाशी के लिए बम निरोधक इकाइयों और श्वान दस्तों को तैनात किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

धमकी भरे ईमेल दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज, मयूर विहार के एल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल और नोएडा के शिव नादर स्कूल को भेजे गए।

दिल्ली पुलिस ने बाद में दोनों परिसरों की गहन तलाशी ली और धमकियों को ‘‘फर्जी’’ करार दिया।

पुलिस उपायुक्त (नोएडा) राम बदन सिंह ने भी शिव नादर स्कूल को भेजे गए धमकी भरे ईमेल को फर्जी बताया।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘सेंट स्टीफेंस कॉलेज में श्वान दस्ते और कॉलेज सुरक्षाकर्मियों की मदद से हर खंड के साथ साथ खुले स्थानों में सुरक्षा जांच पूरी की गई। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कॉलेज परिसर को अब कॉलेज प्राधिकारियों के हवाले कर दिया गया है।’’

बयान के अनुसार, पुलिस ने एल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल के परिसर की भी तलाशी ली और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

इससे पूर्व पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सेंट स्टीफेंस कॉलेज को सुबह सात बजकर 42 मिनट पर ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे बम निरोधक और श्वान दस्ते मौके पर मौजूद हैं और पूरे परिसर की जांच कर रहे हैं।’’

पूर्वी दिल्ली जिले के एक अधिकारी ने कहा कि मयूर विहार फेज-1 में एल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल के अधिकारियों ने सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर पुलिस को सूचित किया कि उन्हें परिसर में बम होने के बारे में एक ईमेल मिला है।

अधिकारी ने कहा कि कई टीम परिसर की जांच कर रही हैं।

पुलिस उपायुक्त (नोएडा) सिंह ने बताया कि पुलिस को शिव नादर स्कूल से बम की धमकी के बारे में सूचना मिली थी। श्वान दस्ता, बम निरोधक इकाइयां, दमकल अधिकारी और पुलिस की टीम परिसर में पहुंचीं और जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img