Sunday, February 1, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

बंगाल जूझ रहा है तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से: मोदी

दुर्गापुर/नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दौरे पर आने से पहले राज्य की ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सत्तारूढ़ पार्टी के कुशासन से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के दौरे पर आने से कुछ घंटे पहले यह बात कही।

श्री मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि भगवा पार्टी राज्य का विकास कर सकती है। पूर्वी बर्धमान के औद्योगिक शहर पहुँचने से पहले श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स मंच पर कहा, “पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से जूझ रहा है। लोगों का मानना है कि केवल भाजपा ही विकास कर सकती है।”

उन्होंने लोगों से भाजपा की उस रैली में शामिल होने की भी अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा, “18 जुलाई को दुर्गापुर में एक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के लोगों के बीच आने का बेसब्री से इंतज़ार है। मैं विभिन्न कार्यों की आधारशिला रखूँगा और 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन भी करूँगा।”

प्रधानमंत्री आज राज्य के विभिन्न जन-उन्मुख परियोजनाएँ तेल और गैस, बिजली, रेलवे और सड़क का उद्घाटन एवं आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा शहर के आसपास के निकटवर्ती स्थल से भाजपा की रैली के लिए रवाना होने से पहले नेहरू स्टेडियम में कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

भाजपा का लक्ष्य 2026 के विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार को हटाना है। श्री मोदी का यहा दौरा राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है और उम्मीद है कि इससे स्थानीय पार्टी कार्यकताओं का मनोबल बढ़ेगा।

इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य गुरुवार को यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा विभिन्न केंद्रीय परियोजनाओं के साथ इस शहर के विकास की दिशा में नई गति प्रदान करेगी।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img