Sunday, October 19, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

‘परमाणु हथियारों की धमकी पाकिस्तान की पुरानी चाल’ — आसिम मुनीर के बयान पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के परमाणु बम को लेकर दिए गए धमकी भरे बयान पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे गैर-जिम्मेदाराना, खतरनाक और पाकिस्तान की पुरानी रणनीति करार दिया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा,

“परमाणु हथियारों की धमकी देना पाकिस्तान की पुरानी आदत है। इस तरह के बयान अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान के परमाणु कमांड और नियंत्रण की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने के लिए मजबूर करते हैं, खासकर जब वहां की सेना आतंकवादी संगठनों के साथ गठजोड़ में काम करती है।”


अमेरिका यात्रा से दिया विवादित बयान

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह खेदजनक है कि आसिम मुनीर ने यह टिप्पणी एक मित्र देश अमेरिका की धरती से की। भारत ने स्पष्ट किया कि वह परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाता रहेगा।

आसिम मुनीर ने अपने बयान में कहा था,

“यदि इस्लामाबाद को भारत से अस्तित्व का खतरा महसूस हुआ, तो वह आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेगा।”


तनावपूर्ण रिश्तों के बीच बयान

मुनीर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत-पाकिस्तान संबंध पहले से ही तनावपूर्ण हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन पर चर्चा हो रही है।

यह पिछले कुछ महीनों में उनका दूसरा अमेरिका दौरा था। इससे पहले जून में वह वॉशिंगटन गए थे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें व्हाइट हाउस में लंच पर आमंत्रित किया था।


विरोध प्रदर्शनों का सामना

इस यात्रा के दौरान मुनीर को अमेरिका में विरोध प्रदर्शनों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने उन पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगाए और उन्हें ‘पाकिस्तानियों का कातिल’ तथा ‘इस्लामाबाद का कातिल’ जैसे नारों से निशाना बनाया।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles