राहुल गांधी देश की जनता से माफी मांगें : अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

- Advertisement -

गुवाहाटी, (वेब वार्ता)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के लिए अपशब्दों का प्रयोग किए जाने के मामले में राहुल गांधी को देश की जनता, प्रधानमंत्री मोदी और उनकी माता से माफी मांगनी चाहिए।

गुवाहाटी के राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री शाह ने कहा, “बिहार में राहुल गांधी के मंच पर जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया गया, वह अत्यंत शर्मनाक है। जिस माता ने नरेंद्र मोदी जैसे विश्व नेता का लालन-पालन किया, ऐसी माता के लिए अपशब्दों के प्रयोग को देश की जनता माफ नहीं करेगी।”

कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप

गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह, रेणुका चौधरी जैसे कांग्रेस नेताओं ने नरेंद्र मोदी के लिए हमेशा ही अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा, “जब से नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तब से ही कांग्रेस के नेता उनके लिए ‘मौत का सौदागर’, ‘राक्षस’, ‘वायरस’, ‘चोर’, ‘बेईमान’ जैसे तमाम अपशब्दों का प्रयोग करते आए हैं।”

राजनीतिक संस्कृति पर चिंता

शाह ने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रमों में इस प्रकार के अपशब्दों के प्रयोग से देश के सार्वजनिक जीवन को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “कांग्रेस के नेता जिस प्रकार की ओछी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उससे उन्हें कभी इस देश में वोट नहीं मिलेगा। जितने ही अपशब्दों का व्यवहार करेंगे, कमल उतना ही और अधिक बड़ा होकर खिलता रहेगा।”

असम सरकार की उपलब्धियों की सराहना

गृह मंत्री ने केंद्र तथा असम राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा राज्य और उसकी जनता के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। सरकार द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान की उपलब्धियों पर भी उन्होंने प्रकाश डाला।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img