Wednesday, February 25, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

इंजन में आग की चेतावनी के बाद दिल्ली लौटा एयर इंडिया का विमान, सभी यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। दिल्ली से इंदौर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI 2913) को रविवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा। वजह रही—विमान के दाहिने इंजन में आग की चेतावनी

एयर इंडिया ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरे विमान से इंदौर भेजा जा रहा है।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा:

“कॉकपिट क्रू को उड़ान भरने के तुरंत बाद इंजन में आग का संकेत मिला। मानक प्रक्रिया के तहत पायलट ने तुरंत इंजन बंद किया और विमान को दिल्ली लौटाकर सुरक्षित लैंडिंग कराई।”

एयर इंडिया ने कहा कि विमान की तकनीकी जांच की जा रही है और घटना की जानकारी DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) को दे दी गई है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img