उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने सिद्धिविनायक मंदिर में किए दर्शन, देश की सुख-शांति की प्रार्थना

- Advertisement -

मुंबई, (वेब वार्ता)। महाराष्ट्र के राज्यपाल और उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने मुंबई में श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान, उन्होंने देश की सुख-शांति और सफलता की प्रार्थना की।

उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद शुक्रवार को सीपी राधाकृष्णन पहली बार सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। मंदिर के न्यासियों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया। बाद में, सीपी राधाकृष्णन ने अपने परिवार के साथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

देश की भलाई के लिए प्रार्थना

सीपी राधाकृष्णन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “देश में आध्यात्मिकता एक जीवन शैली है। राष्ट्र में आध्यात्मिकता को प्रोत्साहित किया जाता है। मुंबई और महाराष्ट्र में हम विनायक चतुर्थी को भव्य रूप से मनाते हैं। मैं सभी को विनायक चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। भगवान श्री गणेश हम सभी को और हमारे राष्ट्र को निरंतर प्रगति का आशीर्वाद दें।”

सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया। 140 करोड़ भारतीयों की भलाई, शांति और समृद्धि के लिए भगवान गणेश से प्रार्थना की। भगवान गणेश सभी पर कृपा करें।”

गणेशोत्सव के दौरान दर्शन

इससे पहले, सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को लालबागचा राजा का दिव्य आशीर्वाद लिया। वे गणेशोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर भी गए, जहां भगवान गणेश के दर्शन किए और संध्या आरती की। राज्यपाल के तौर पर सीपी राधाकृष्णन गुरुवार को ही भाजपा के दिग्गज नेता विनोद तावड़े के घर गए और गणपति बप्पा की पूजा में शामिल हुए।

उपराष्ट्रपति चुनाव

बता दें कि सीपी राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति चुनाव में ‘इंडिया’ ब्लॉक के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी से मुकाबला है, जो सुप्रीम कोर्ट के जज रह चुके हैं। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति चुनाव हो रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img