आईपी एक्सटेंशन महासंघ ने चेयरमैन अरविंदर लवली से की मुलाकात

नई दिल्ली, 05 फरवरी (वेब वार्ता)। यमुना पार विकास बोर्ड के चेयरमैन अरविंदर सिंह लवली से आई.पी. एक्सटेंशन महासंघ के उपाध्यक्ष एवं करिश्मा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष प्रेमेंद्र शर्मा के नेतृत्व में मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सोसाइटी से जुड़े विभिन्न विकासात्मक मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सोसाइटी के बुनियादी ढांचे, नागरिक सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव चेयरमैन के समक्ष रखे गए। अरविंदर सिंह लवली ने सभी सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों और प्रस्तावों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इस बैठक में प्रेमेंद्र शर्मा, अश्वनी खन्ना, जावेद रहमानी, आर. सी. चतुर्वेदी और कमलकांत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक को सकारात्मक और सार्थक बताते हुए सदस्यों ने उम्मीद जताई कि यमुना पार क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles