देश में बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड, यूपी को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा

  • नई उड़ान योजना के तहत उत्तर प्रदेश समेत देशभर के कई छोटे शहरों में आने वाले सालों में 100 नए एयरपोर्ट और 200 नए हेलीपैड बनाए जाएंगे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट फेज 1 का उद्घाटन करने के बाद इसकी घोषणा की।
  • उन्होंने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट से दुनिया भर के लिए फ्लाइट्स उड़ान भरेंगे, और यह एयरपोर्ट विकसित यूपी की प्रतीक बनेगा।

वेब वार्ता | नोएडा

उत्तर प्रदेश समेत देशभर के कई छोटे शहरों में 100 नए एयरपोर्ट और 200 नए हेलीपैड बनाए जाएंगे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यह घोषणा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार ने हाल में लगभग 29,000 करोड़ रुपये की मंजूरी के साथ उड़ान योजना का और विस्तार दिया है, जिसके तहत आने वाले सालों में छोटे शहरों में 100 नए एयरपोर्ट और 200 नए हेलीपैड बनाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश को भी इससे बहुत लाभ होगा।

सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्यों में यूपी भी शामिल

जेवर स्थित नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री ने कहा कि आज से ‘विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत अभियान’ में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का सबसे बड़ा राज्य (यूपी) अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सबसे अधिक संख्या वाले राज्यों में से एक बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें दोहरी खुशी है, पहली इस एयरपोर्ट की नींव रखने और अब इसका उद्घाटन करने पर, और दूसरी इस भव्य एयरपोर्ट का नाम उत्तर प्रदेश से जुड़ने पर। पीएम मोदी ने कहा, “यह वही राज्य है जिसने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना और सांसद बनाया, और अब इसकी पहचान इस शानदार एयरपोर्ट से जुड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles