Friday, February 6, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने किया न्यू अशोक नगर में शांति डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य शुभारंभ

पूर्वी दिल्ली, 06 फरवरी (वेब वार्ता)। न्यू अशोक नगर, मयूर विहार में आज शांति डायग्नोस्टिक सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर दिल्ली के स्वास्थ्य, परिवहन एवं आईटी मंत्री पंकज कुमार सिंह ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया और इसे क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सौगात बताया।

कार्यक्रम में भाजपा पूर्वांचल मोर्चा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा, मयूर विहार जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा, दिल्ली नगर निगम की लाइसेंसिंग एवं तहबाज़ारी समिति के अध्यक्ष एवं लोकप्रिय निगम पार्षद संजीव सिंह, पूर्व निगम पार्षद निक्की सिंह, पूर्वांचल मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील पाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह के साथ ही बीजेपी मंडल महामंत्री, न्यू अशोक नगर मंडल, जिला मयूर विहार, दिल्ली दिनेश रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

डॉ. मनीष राज सिंह द्वारा स्थापित इस अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर में पैथोलॉजी जांच, डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट और अन्य आधुनिक मेडिकल जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे मरीजों को दूर बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वक्ताओं ने कहा कि यह केंद्र कम समय में सटीक रिपोर्ट और किफायती दरों पर सेवाएं देकर आम जनता के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

उद्घाटन समारोह के दौरान डॉ. मनीष राज सिंह और उनके परिवार को इस जनहितकारी पहल के लिए सम्मानित किया गया और सभी अतिथियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि शांति डायग्नोस्टिक सेंटर न्यू अशोक नगर और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img