डाबड़ी में डिलीवरी बॉय की हत्या के आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली, 31 मार्च (वेब वार्ता)। राजधानी के डाबड़ी क्षेत्र में डिलीवरी बॉय की हत्या और तीन अन्य को घायल करने वाले आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान हुई गोलीबारी में दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान प्रेम शर्मा और रोहित के रूप में हुई है। दोनों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। सूचना मिलने पर द्वारका क्षेत्र में कई स्थानों पर घेराबंदी कर जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे दोनों के पैर में गोली लग गई और उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

चाकूबाजी में गई थी डिलीवरी बॉय की जान

दरअसल, मधु विहार के राजापुरी इलाके में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। दो हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे तीन अन्य लोगों को भी निशाना बनाया गया।

घटना में चार लोग घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने 30 वर्षीय गोविंद झा को मृत घोषित कर दिया, जबकि परवेज हुसैन, अनीस और रोहित का उपचार चल रहा है।

विवाद से शुरू हुई हिंसा

जांच में सामने आया है कि रोहित का पड़ोस के दो युवकों से बैग टकराने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। परवेज और अनीस ने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

इसी दौरान वहां डिलीवरी के लिए पहुंचे गोविंद झा ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उनके सीने पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles