Sunday, March 1, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन, राहुल गांधी से माफी की मांग

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। बिहार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए कथित रूप से इस्तेमाल की गई ‘‘अपमानजनक भाषा’’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने बिहार में एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां का अपमान किया है।

प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए नारेबाजी की।

भाजपा नेताओं के बयान

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा,

“यह एक अक्षम्य अपराध है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा के लिए माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां का अपमान देश की सभी माताओं का अपमान है।”

उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक मां होने के बावजूद वे इस तरह की टिप्पणी को कैसे स्वीकार कर सकती हैं।

बिहार में क्या हुआ था?

दरअसल, बिहार के दरभंगा में बुधवार को आयोजित ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान एक मंच से प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र करते हुए कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इस कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और राजद नेता तेजस्वी यादव मोटरसाइकिल से मुजफ्फरपुर रवाना हुए थे।

इस मामले में कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद के खिलाफ बिहार पुलिस ने केस दर्ज किया है। नौशाद ने स्वीकार किया कि यह कार्यक्रम उनके द्वारा लगाए गए मंच पर हुआ, लेकिन दावा किया कि अभद्र टिप्पणी उनकी अनुपस्थिति में किसी अज्ञात व्यक्ति ने की।

दरभंगा पुलिस ने घटना के आरोपी की पहचान 20 वर्षीय मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा के रूप में की है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img