मस्क के मुरीद हुए ट्रंप बोले- सुनीता विलियम्स को मैं अपनी जेब से दूंगा ओवरटाइम

- Advertisement -

वॉशिंगटन, (वेब वार्ता)। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को धरती पर सकुशल उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अरबपति एलन मस्क की पूरी दूनिया में सराहना हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी उनके मुरीद हो गए है। उन्होंने मस्क की प्रशंसा करते हुए कहा कि नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को उनके द्वारा अंतरिक्ष में अधिक समय तक रहने के लिए ओवरटाइम का भुगतान अपने निजी खजाने से करेंगे। ट्रंप ने कहा कि अगर मुझे जरूरत पड़ी तो मैं इसे अपने ही पैसे से भुगतान करूंगा। मैं एलन मस्क का धन्यवाद करना चाहता हूं क्योंकि सोचिए अगर वह नहीं होते तो क्या होता।

नासा के अंतरिक्ष यात्री विलमोर और विलियम्स सरकारी कर्मचारियों की तरह ही एक मानक वेतन प्राप्त करते हैं। वे हफ्ते में 40 घंटे काम करते हैं और ओवरटाइम, सप्ताहांत या छुट्टियों के लिए अतिरिक्त भुगतान नहीं मिलता है। पिछले साल नासा के अंतरिक्ष यात्रियों ने 152,000 डॉलर से अधिक कमाए।अंतरिक्ष में भी अंतरिक्ष यात्री अपना नियमित वेतन प्राप्त करते हैं। उन्हें सरकारी कर्मचारियों के रूप में आधिकारिक यात्रा पर माना जाता है। इसका मतलब है कि नासा उनके परिवहन, ठहरने और भोजन का खर्च उठाता है। इसके अतिरिक्त उन्हें रोजमर्रा के छोटे खर्चों के लिए अतिरिक्त राशि मिलती है जिसे इंसीडेंटल्स कहा जाता है। वर्तमान में यह राशि 5 डॉलर प्रति दिन है। विलमोर और विलियम्स ने अंतरिक्ष में 286 दिन बिताए। दोनों को 1,430 डॉलर मिलते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img