किम जोंग के लिए पुतिन ने तोड़ा संयुक्त राष्ट्र का नियम! गिफ्ट किया पसंदीदा स्पेशल कार

- Advertisement -

सियोल, (वेब वार्ता)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को एक स्पेशल कार गिफ्ट की है। यह कार किम जोंग के निजी इस्तेमाल के लिए है। बताया जा रहा है कि यह गिफ्ट संयुक्त राष्ट्र के नियमों का उल्लंघन हो सकता है। क्योंकि संयुक्त राष्ट्र ने रूस और नॉर्थ कोरिया के बीच किसी भी प्रकार के लेन-देन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। किम की बहन ने पुतिन को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह गिफ्ट दोनों शीर्ष नेताओं के बीच व्यक्तिगत संबंधों को दर्शाता है।

किम जोंग को लग्जरी कारों का है बहुत बड़ा शौक

आधिकारिक केसीएनए समाचार एजेंसी ने कहा कि रूसी निर्मित कार 18 फरवरी को किम के शीर्ष सहयोगियों को सौंपी गई थी। रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि कार को रूस से कैसे भेजा था। ऐसा माना जाता है कि किम ऑटोमोबाइल के शौकीन हैं और उनके पास लक्जरी विदेशी वाहनों का बहुत बड़ा संग्रह है। पुतिन ने किम के लग्जरी कारों के शौक को देखते हुए यह स्पेशल गिफ्ट भेजा है।

पिछले साल रूस दौरे पर गए थे किम जोंग

बता दें कि पिछले साल सितंबर में किम जोंग ने ट्रेन से रूस का दौरा किया था। इस दौरान किम ने पुतिन के राष्ट्रपति ऑरस सीनेट लिमोसिन का निरीक्षण किया था। जब से किम जोंग ने रूस का दौरा किया है तब से दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान तेजी से हो रहा है।

यूक्रेन युद्ध में नॉर्थ कोरिया कर रहा रूस की मदद

माना जाता है कि उत्तर कोरिया यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उपयोग के लिए रूस को तोपखाने, रॉकेट और बैलिस्टिक मिसाइलों की आपूर्ति कर रहा है। वहीं, क्रेमलिन ने उत्तर कोरिया निर्मित हथियारों के इस्तेमाल से न तो इनकार किया है और न ही इसकी पुष्टि की है। उत्तर कोरिया ने रूस को हथियार भेजने के आरोप से इनकार किया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img