अमेरिका में 15 साल में पहली बार हत्यारे को फायरिंग दस्ते ने दिया मृत्युदंड

- Advertisement -

वाशिंगटन, (वेब वार्ता)। अमेरिका में हत्या के एक दोषी को शुक्रवार को फायरिंग दस्ते ने मृत्युदंड दिया। दक्षिण कैरोलिना के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 15 वर्षों में यह अपनी तरह का पहली मौत की सजा है।

दक्षिण कैरोलिना सुधार विभाग ने एक बयान में कहा, “ब्रैड कीथ सिगमन की मौत की सजा आज रात को एस.सी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार और राज्य के कानून के अनुसार पूरी की गई। शाम 6:05 बजे तीन लोगों की फायरिंग स्क्वाड ने गोली मारकर उसे मौत की सजा दी। शाम 6:08 बजे एक चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

सिगमोन को 2001 में अपनी पूर्व प्रेमिका के माता-पिता डेविड और ग्लेडिस लार्के की बेसबॉल के बल्ले से हत्या करने और फिर उसका (प्रेमिका का) अपहरण करने के लिए मौत की सजा सुनाई गई थी। कैदी ने गोली से मरने का विकल्प चुना था। स्थानीय कानूनों के अनुसार, जिस व्यक्ति को मृत्युदंड की सजा सुनायी जाती है, वह घातक इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का भी विकल्प चुन सकता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img