Thursday, February 12, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

आशा भोसले को देख साष्टांग हुए सोनू निगम, गुलाब की पंखुड़ियों से धोए पैर तो हैरान रह गईं ताई

मुंबई, (वेब वार्ता)। शुक्रवार को एक इवेंट में हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका आशा भोसले की बायोग्राफी  ‘स्वरस्वामिनी आशा’ का विमोचन किया गया। आशा भोसले की बायोग्राफी की लॉन्च पर कई सितारे पहुंचे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ से लेकर सोनू निगम तक कई सितारे इस कार्यक्रम में पहुंचे। इस इवेंट का एक वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सिंगर सोनू निगम कुछ ऐसा करते नजर आ रहे हैं, जिसने सबका दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर सोनू निगम की उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स भर-भरकर तारीफ कर रहे हैं।

सोनू निगम ने धोए आशा ताई के पैर

दरअसल, इवेंट के दौरान जैसे ही स्टेज पर आशा भोसले आती हैं, सोनू ने सम्मान के प्रतीक के रूप में दिग्गज गायिका के पैर धोए। उन्होंने गुलाब की पंखुडियों से आशा भोसले के पैर धोए और फिर साष्टांग होकर प्रणाम किया और दिग्गज सिंगर के पैर चूमे। सोशल मीडिया पर सोनू निगम का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सोनू निगम और आशा भोसले का यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें, सोनू निगम को गायिका आशा भोसले के बगल में फर्श पर बैठे देखा जा सकता है और वह उनके पैर धो रहे हैं।

सोनू निगम और आशा ताई का वीडियो

वीडियो शेयर करते हुए एएनआई ने कैप्शन में लिखा- ‘गायिका आशा भोसले की बायोग्राफी लॉन्च के दौरान गायक सोनू निगम ने उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए उनके पैर धोए।’ क्लिप में देखा जा सकता है कि पहले तो हंसते हुए सोनू निगम आशा भोंसले के पैर चूमते हैं, फिर उन्हें धोते हैं और फिर साष्टांग प्रणाम करते हैं। ये सब देखकर आशा ताई खुद भी हैरान रह जाती हैं और साथ ही खुश भी लगती हैं।

प्यार और सम्मान पाकर भावुक हो गईं आशा भोसले

इवेंट के दौरान सोनू निगम ने आशा ताई को अपना ‘गुरु’ भी बताया और साथ ही ये भी कहा कि सिंगिंग की ओर उनके लगाव का श्रेय उन्हीं को जाता है। सोनू ने कहा कि उन्होंने आशा भोसले के मार्गदर्शन में ही संगीत की नींव रखी थी। सोनू निगम और अन्य सितारों से मिले इस प्यार और सम्मान को देखने के बाद आशा भोसले थोड़ी भावुक हो गईं और उन्होंने इसके लिए प्यार भी जताया। इस कार्यक्रम में आशा भोसले के साथ उनके परिजन भी नजर आए, जिनमें पंडित हृदयनाथ मंगेशकर, सुरेश वाडकर, सुदेश भोसले, भारती मंगेशकर, अशोक सराफ, श्रुति भोसले और हरीश भिमानी शामिल हैं।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
×