Tuesday, February 17, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

सैयारा ने दूसरे दिन छापे इतने नोट, इस मामले में पुष्पा 2, जवान और पठान को छोड़ा पीछे

मुंबई, (वेब वार्ता)। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म सैयारा सिनेमाघरों में धमाल मचा रही हैं. फिल्म की कहानी से लेकर डेब्यू स्टार अहान पांडे ने लोगों का दिल जीत लिया है. वहीं, अहान के साथ लीड रोल में नजर आई अनीत पड्डा भी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं. फिल्म ने ओपनिंग डे पर बेहद शानदार कमाई की. वहीं, अब दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है और फिल्म 50 करोड़ के करीब पहुंच गई है. चलिए जानते हैं, फिल्म ने दूसरे दिन कितने नोट छापे.

सैयारा का दूसरे दिन का कलेक्शन

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन यानि पहले शनिवार को भी सिनेमाघरों में लोगों का फिल्म को लेकर क्रेज कम होता नहीं दिखा. सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक, सैयारा ने दूसरे दिन 24 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 45 करोड़ रुपये हो गया है. जो 50 करोड़ के बेहद करीब है. ऐसे में अब  सबकी नजरें पहले संडे के कलेक्शन पर आ टिकी है कि फिल्म कितना कलेक्शन करेगी.

पुष्पा 2, जवान और पठान को छोड़ा पीछे

सैयारा ने दो दिनों के अंदर ही 45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में लग रहा है चार से पांच दिनों के अंदर यह मूवी 100 करोड़ के आंकडे़ को आसानी से पार कर देगी.  इसी के साथ दो दिनों में ही अहान पांडे की फिल्म ने अल्लू अर्जुन, विक्की कौशल और शाहरुख खान की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है. दरअसल, सैयारा ने दूसरे दिन सबसे ज्यादा बजट का प्रतिशत निकालने वाली फिल्म छावा, पुष्पा 2, जवान और पठान को पीछे छोड़ दिया है. इस मामले में सिर्फ सनी देओल की फिल्म गदर 2 ही सैयारा से आगे है.

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img