मानहानि केस में कंगना से सुलह होने के बाद जावेद अख्तर का पहला रिएक्शन-दूसरी परेशानी मोल लूंगा..

मुंबई, (वेब वार्ता)। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और प्रसिद्ध स्क्रीनराइटर-गीतकार जावेद अख्तर के बीच आखिरकार एक लंबा कानूनी संघर्ष समाप्त हो गया। यह मामला 2020 में तब शुरू हुआ था, जब जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। पांच साल तक चला यह केस कंगना के माफी मांगने के बाद खत्म हो गया और अब दोनों के बीच सुलह हो गई। इसके बाद, कंगना ने सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने इस मामले के खत्म होने का जिक्र किया। इसके बाद अब जावेद अख्तर का भी इस मामले पर पहला रिएक्शन सामने आया है।

मीडिया से बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा, “मैंने कंगना से कभी पैसे नहीं मांगे थे। मुझे बस यही चाहिए था कि वो मुझसे माफी मांगें, और उन्होंने मुझसे माफी मांग ली।” जब उनसे पूछा गया कि क्या अब वे खुश हैं, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “अब देखता हूं, शायद कोई दूसरी परेशानी मोल लूंगा।” 28 फरवरी को कंगना ने कोर्ट में जावेद अख्तर से माफी मांग ली, और इस मामले का अंत हो गया। इसके बाद, कंगना ने सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी और साथ ही कहा था कि जावेद अख्तर उनकी अगली डायरेक्टोरियल फिल्म के लिए गाने भी लिखेंगे।

क्या था पूरा विवाद?

इस पूरे विवाद की शुरुआत 2016 में हुई थी, जब कंगना और ऋतिक रोशन के बीच का विवाद पब्लिक हो गया था। जावेद अख्तर ने उस समय दोनों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए कंगना को अपने घर बुलाया था और उनसे ऋतिक से माफी मांगने को कहा था। हालांकि, कंगना ने उस वक्त इस प्रस्ताव को नजरअंदाज कर दिया। फिर 2020 में कंगना ने एक इंटरव्यू में आरोप लगाया कि जावेद अख्तर ने उन्हें धमकी दी थी और इसके बाद जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया। हालांकि यह विवाद अब कानूनी रूप से खत्म हो चुका है और दोनों ने इस मामले को सुलझा लिया है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img