Sunday, December 21, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

नाना, पापा-मम्मी सभी बॉलीवुड स्टार, बेटा फुटपाथ के खरीदकर पहन रहा कपड़े

-2700 करोड की संपत्ति के बाद भी अक्षय का बेटा खुद बनाता है खाना धोता है बर्तन

मुंबई, (वेब वार्ता)। पैसा जिसके पास है वह उसे अपनी लग्जरी लाइफ जीने और शान शौकत में खर्च करता है जिसके पास नहीं है वह उसे पाने की चाह रखते हैं और पैसा आते ही अपने बच्चों की हर ख्वाहिश पूरी करते हैं, लेकिन बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार जिनके पास करीब 2700 करोड़ रुपए से ज्‍यादा की संपत्ति है, लेकिन उनका बेटा आरव आज भी सेकंड हैंड कपड़े खरीदता और पहनता है, जबकि अपना खाना भी खुद बनाता और बर्तन धोता है। इस बात का खुलासा खुद अक्षय कुमार ने किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार ने कहा कि उनका बेटा आरव भाटिया (22) बॉलीवुड में जाने के बजाय उसने अपना अलग रास्‍ता चुना है। आरव लंदन में रहकर फैशन डिजाइन का कोर्स कर रहा है। आरव के नाना राजेश खन्‍ना, पिता अक्षय कुमार और मां ट्विंकल खन्‍ना बॉलीवुड के स्‍टार हैं।

अक्षय के बेटे आरव ने महज 15 साल की उम्र में ही घर छोड़ दिया था। आज वह लंदन में रहता हैं और घर के सारे काम भी खुद ही करता है। अक्षय ने बताया कि आरव न सिर्फ अपना खाना खुद बनाता है, बल्कि बर्तन भी धोता है। किसी ब्रांडेड दुकान से कपड़े खरीदने के बजाय लंदन के फुटपाथ से अपनी शॉपिंग करता है और कई बार तो आरव को सेकंड हैंड कपड़े खरीदकर पहनते भी देखा गया है।

बता दें अराव की पढ़ाई मुंबई के इकोल मोंडेल वर्ल्‍ड स्‍कूल से शुरू हुई और उन्‍होंने सिंगापुर के यूनाइटेड वर्ल्‍ड कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। फिलहाल वह लंदन में फैशन डिजाइन की पढ़ाई कर रहा है। जहां अन्‍य सेलिब्रिटी के बच्‍चे हाईफाई पार्टीज और रेड कार्पेट पर नजर आते हैं, वहीं आरव इन सभी से दूर लो प्रोफाइल वाली जिंदगी जी रहा है। उनका सोशल मीडिया और पब्लिक अपीयरेंस भी काफी कम है। भले ही उनका परिवार एक लग्‍जरी लाइफ को अफोर्ड कर सकता है, लेकिन आरव अकेले रहकर एक स्‍वतंत्र जिंदगी जी रहा है।

अक्षय कुमार की मानें तो उनके बेटे आरव को बॉलीवुड में कोई रुचि नहीं है। उनकी मंशा फैशन के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की है। आरव को बचपन से ही मार्शल आर्ट में भी रुचि है। उन्‍हें क्रिएटिव चीजें करना पसंद है, लेकिन बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के बारे में वह नहीं सोच रहे। आरव को कई बार पार्टी में देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तुलना नाना राजेश खन्‍ना के लुक से भी की गई, लेकिन आरव ने बॉलीवुड में अपना करियर बनाने से इनकार कर दिया।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles