Sunday, February 1, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ का मोशन पोस्टर रिलीज

मुंबई, 28 सितंबर (वेब वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेता और फिल्मकार फरहान अख्तर की आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘120 बहादुर’ का जबरदस्त मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में फरहान अख्तर चार्ली कंपनी के वीर सैनिकों के साथ नजर आ रहे हैं।

फिल्म मेकर्स ने साथ ही यह घोषणा की है कि फिल्म का टीज़र 2 आज दोपहर 3 बजे रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि इसे स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती पर जारी किया जा रहा है।

टीज़र में मशहूर देशभक्ति गीत “ए मेरे वतन के लोगों” को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह गीत कवि प्रदीप ने लिखा था और संगीतकार सी. रामचंद्र ने कंपोज किया था, जिसे लता मंगेशकर ने पहली बार 1963 में गाया था। यह गीत 1962 के भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को समर्पित है और आज भी लोगों के दिलों में गहरी देशभक्ति की भावना जगाता है।

फिल्म की कहानी:
‘120 बहादुर’ 1962 के भारत-चीन युद्ध की ऐतिहासिक रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है। इसमें फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह भाटी, पीवीसी की भूमिका निभाई है, जिन्होंने 13 कुमाऊं रेजिमेंट के साथ कठिन परिस्थितियों में वीरता से मोर्चा संभाला था।

फिल्म की टीम:

  • निर्देशक: रज़नीश ‘रेज़ी’ घई

  • प्रोड्यूसर: रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़)

  • लोकेशन: लद्दाख

  • रिलीज डेट: 21 नवंबर 2025

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img