फैमिली विवाद के बीच अनुराग डोभाल बने पिता, पत्नी ऋतिका चौहान ने दी खुशखबरी

वेब वार्ता | नई दिल्ली

मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल के घर खुशियों ने दस्तक तो दी है, लेकिन यह खुशी का मौका पारिवारिक कड़वाहटों की वजह से चर्चा में है. अनुराग ढोभाल की पत्नी ऋतिका चौहान ने राम नवमी के शुभ अवसर पर एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया है. ऋतिका ने सोशल मीडिया पर बच्चे के नन्हे पैरों की तस्वीर शेयर करते हुए इसे भगवान का ‘सबसे कीमती तोहफा’ बताया और बर्थ डेट 27 मार्च 2026 शेयर की. हालांकि, खुशी के मौके पर भी पति-पत्नी के बीच की दूरियां साफ नजर आईं. ऋतिका ने अपनी पोस्ट में न तो अनुराग को टैग किया और न ही अनुराग ने अब तक पिता बनने की कोई जानकारी दी. यह खामोशी उन खबरों को हवा दे रही है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि दोनों के रिश्तों में बड़ी दरार आ चुकी है.

अनुराग ऐसे वक्त में पिता बने हैं, जब वे अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उन्होंने कुछ समय पहले अपने ही माता-पिता और भाई पर मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाकर सबको चौंका दिया था. केस तब और पेचीदा हो गया, जब अनुराग दिल्ली-मेरठ हाईवे पर एक सड़क हादसे का शिकार हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो एक्सीडेंट के बाद अनुराग रिकवरी के लिए अपने एक दोस्त के फार्महाउस चले गए हैं, जबकि ऋतिका उनके साथ नहीं रह रही थीं. अनुराग सोशल मीडिया पर अपनी चोटों के बारे में तो बता रहे हैं, लेकिन अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर चुप्पी कई अनसुलझे सवाल छोड़ रही है.

ससुरालवालों का किया बचाव
दूसरी ओर, ऋतिका चौहान ने अब अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ससुरालवालों का बचाव किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट लिखते हुए अनुराग द्वारा परिवार पर लगाए गए आरोपों को ‘बेबुनियाद’ बताया. ऋतिका का कहना है कि सिर्फ इसलिए कि वह इंफ्लुएंसर नहीं हैं, इसका मतलब यह नहीं कि उनकी कोई कहानी या आवाज नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि वह अपने बच्चे की मासूमियत और परिवार की शांति के लिए किसी भी तरह की निगेटिविटी को बर्दाश्त नहीं करेंगी. ऋतिका चौहान ने यह भी संकेत दिया है कि वह जल्द ही पूरी सच्चाई सबके सामने रखेंगी. फिलहाल, जहां एक तरफ अनुराग अपनी चोटों से जूझ रहे हैं, वहीं ऋतिका अपने जीवन के सबसे खूबसूरत सफर की शुरुआत अकेले ही करती नजर आ रही हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles