Friday, March 14, 2025
Homeराज्यएमसीडी के 12 हजार कच्चे कर्मचारी होंगे पक्के : आतिशी

एमसीडी के 12 हजार कच्चे कर्मचारी होंगे पक्के : आतिशी

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। आम आदमी पार्टी (आआपा) की सरकार ने एमसीडी के 12 हजार कच्चे कर्मचारियों को एक साथ पक्का करने का फैसला लिया है। आगामी 25 फरवरी को आयोजित होने वाले एमसीडी के सदन में इन 12 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने पर मुहर लगाई जाएगी। आतिशी ने नेता दुर्गेश पाठक, एमसीडी मेयर महेश खिंची और सदन के नेता मुकेश गोयल के साथ रविवार को पार्टी मुख्यालय में संयुक्त प्रेसवार्ता कर इस फैसले की जानकारी दी। आतिशी ने कहा कि आआपा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह जानकारी देते हुए आआपा की वरिष्ठ नेता आतिशी ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था। अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में अब तक आआपा की सरकार 4500 कच्चे सफाई कर्मियों को पक्का कर चुकी है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि इस देश के इतिहास में आज तक किसी भी सरकार ने अपने एक निर्णय में एक साथ 12 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया होगा।

आतिशी ने कहा कि इसी के तहत पंजाब में आआपा सरकार लगातार संविदा पर काम कर रहे शिक्षकों को पक्का कर रही है। दिल्ली में एमसीडी के अंदर आआपा की सरकार ने अभी तक 4500 सफाई कर्मचारियों को पक्का कर चुकी है। आतिशी ने कहा कि अब इस कड़ी में आज आआपा की एमसीडी सरकार ने यह बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह घोषणा करते हुए खुशी है कि आगामी 25 फरवरी को आयोजित होने वाले एमसीडी के सदन में 12 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।

इस दौरान एमसीडी मेयर महेश खिंची ने कहा कि आआपा ने अब तक जो-जो वादे किए, सत्ता में आने के बाद उन सभी वादों को पूरा करके दिखाया। पिछले दो साल से दिल्ली नगर निगम में आआपा की सरकार है। एमसीडी में आआपाने जो वादे किए थे, उसे पूरा करके दिखाया। वहीं आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “एमसीडी के सभी 12,000 अस्थायी कर्मचारियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आआपा ने अपना वादा निभाते हुए निगम के इन अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का ऐतिहासिक फैसला कर लिया है। 25 फरवरी को एमससीडी सदन की बैठक में ये प्रस्ताव पारित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमारे बारें में

वेब वार्ता समाचार एजेंसी

संपादक: सईद अहमद

पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096

फोन नंबर: 8587018587

ईमेल: webvarta@gmail.com

सबसे लोकप्रिय

Recent Comments