मुकेश अंबानी की आरआईएल को कर्ज देने के लिए कतार में खड़े दुनिया के प्रमुख बैंक

-अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान के प्रमुख बैंक शामिल

मुंबई, (वेब वार्ता)। दुनिया के कई दिग्गज बैंक रिलायंस इंडस्ट्रीज को लोन देने के लिए कतर में खड़े हैं। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी ने 3 अरब डॉलर का कर्ज लेने के लिए दिसंबर में 11 बैंकों के एक कंसोर्टियम के साथ डील साइन की थी। सूत्रों के मुताबिक अब दुनियाभर के करीब 10 और बैंक सिंडिकेट में शामिल होना चाहते हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया से लेकर उत्तरी अमेरिका तक के कई दिग्गज बैंक शामिल हैं।

अगले हफ्ते से कर्ज के लिए रोड शो शुरू होगा। कंपनी और मुख्य बैंक यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा बैंक इसमें शामिल हों। कंपनी के एक सूत्र ने बताया कि आरआईएल ने इन बैंकों को पहले ही चुन लिया है। आरआईएल अपने कर्जदाताओं का दायरा बढ़ाना चाहती है। वे मुख्य बैंकों से भविष्य में और ज्यादा कर्ज लेने की गुंजाइश भी रखना चाहती है। मुख्य बैंकों के लिए आरआईएल भारत में सबसे अच्छा क्रेडिट है। नए बैंक हमेशा इसतरह के अच्छे क्रेडिट में शामिल होना चाहते हैं। मुख्य बैंकों को इससे फीस मिलती है और भविष्य में कंपनी को और कर्ज देने का मौका भी मिलता है।

बैंक कम मार्जिन पर भी मुकेश अंबानी की कंपनी आरआईएल को कर्ज देने को तैयार हैं क्योंकि यह भारत की सबसे अच्छी रेटिंग वाली कंपनी है। आरआईएल ने इस बारे में सवाल का जवाब नहीं दिया। रिलायंस रेवेन्यू और मार्केट कैप के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी ने 11 बैंकों से तीन अरब डॉलर जुटाए हैं जो दो साल में उसका सबसे बड़ा कर्ज है। यह पांच साल का कर्ज है। इसकी ब्याज दर तीन महीने के एसओएफआर से 120 बेसिस पॉइंट ज्यादा है।

इस कर्ज में 450 मिलियन डॉलर जापानी येन में भी हैं। रिलायंस इस पैसे का इस्तेमाल इस साल मैच्योर होने वाले कर्ज के भुगतान के लिए कर सकती है। 11 बैंकों ने आरआईएल को करीब 3 अरब डॉलर देने का वादा किया था। एक सूत्र ने बताया कि दूसरे दौर में आने वाले नए बैंक अपनी क्षमता के हिसाब से पैसे देने वाले है। हर बैंक की हर कंपनी के लिए एक सीमा होती है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img