भोपाल, डेस्क | वेब वार्ता
भोपाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की प्रगति और शुद्ध मतदाता सूची सुनिश्चित करने को लेकर जिला स्टैंडिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विशेष रोल पर्यवेक्षक श्रुति सिंह, संयुक्त सचिव, उद्योग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार ने की। बैठक में SIR की अब तक की प्रगति की समीक्षा के साथ राजनीतिक दलों से सुझाव भी लिए गए।
शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़
विशेष रोल पर्यवेक्षक श्रुति सिंह ने कहा कि शुद्ध एवं पारदर्शी मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ है। यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों, कर्मचारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से नागरिकों को अधिक से अधिक जागरूक करने का आह्वान किया।
राजनीतिक दलों ने की SIR कार्य की सराहना
बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भोपाल जिले में चल रहे SIR कार्यों की सराहना की। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा SIR में संलग्न बीएलओ, सुपरवाइजर और अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा की।
भोपाल जिले में 21.25 लाख मतदाता सूची फ्रीज
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि 27 अक्टूबर 2025 की स्थिति में भोपाल जिले की सभी 07 विधानसभाओं में कुल 21 लाख 25 हजार 908 मतदाताओं की सूची फ्रीज की गई थी।
SIR प्रथम चरण की प्रगति
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि SIR के प्रथम चरण में 2 हजार से अधिक बीएलओ द्वारा वर्ष 2003 की मतदाता सूची से लिंक के आधार पर 16 लाख 87 हजार मतदाताओं का मिलान किया गया।
- 1,16,925 मतदाता – नो-मैपिंग श्रेणी में
- 46,462 मतदाता – एएसडी (ASD) सूची में दर्ज
द्वितीय चरण में नोटिस और सत्यापन जारी
SIR के द्वितीय चरण में नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है।
- लगभग 32 हजार नोटिस वितरित
- 42 हजार से अधिक प्रकरणों की सुनवाई
- लगभग 36 हजार मतदाताओं का सत्यापन पूर्ण
फॉर्म-6, 7 और 8 की स्थिति
द्वितीय चरण में अब तक:
- 80,892 आवेदन – नाम जुड़वाने हेतु (फॉर्म-6)
- 47,493 आवेदन – संशोधन हेतु (फॉर्म-8)
- 10,143 आवेदन – नाम विलोपन हेतु (फॉर्म-7)
कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि फॉर्म-7 के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों में बीएलओ और एआरओ द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
बैठक में अपर कलेक्टर सुमित कुमार पांडेय, उप निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता, सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि SIR प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हो, ताकि लोकतंत्र की नींव और अधिक मजबूत की जा सके।
👉 निर्वाचन, प्रशासन और मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरों के लिए Web Varta WhatsApp चैनल फॉलो करें
ये भी पढ़ें: गुढ़ में 100 एकड़ में बनेगा नया औद्योगिक क्षेत्र: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव








