हरदोई सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस: DM अनुनय झा ने कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र तक पहुंचाने के निर्देश दिए, गरीबों को बांटे कंबल

हरदोई, लक्ष्मीकांत पाठक | वेब वार्ता

हरदोई सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि भारत एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र तक अवश्य पहुंचाया जाए। विकास एवं निर्माण कार्यों को गुणवत्ता युक्त, मानक अनुरूप और समयबद्ध पूरा कराया जाए।

अवैध कब्जों की शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए DM ने लेखपालों को निर्देश दिए कि सरकारी एवं गरीबों की भूमि को कब्जा मुक्त कराएं और कब्जेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। पुलिस सहयोग अनिवार्य रूप से लिया जाए।

विद्युत शिकायतें: रोस्टर के अनुसार सप्लाई सुनिश्चित करें, खराब ट्रांसफार्मर और जर्जर लाइन बदलवाएं।

पेंशन शिकायतें: निराश्रित, विधवा एवं विकलांग पेंशन बंद होने पर सत्यापन कर पुनः बहाल कराएं।

राशन वितरण: लापरवाही और अनियमितता बरतने वाले कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई।

DM ने समाधान दिवस में गरीब बुजुर्गों को कंबल वितरित किए।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में नियमित गस्त करें, ग्रामीण क्षेत्रों की जानकारी प्रतिदिन बीट सिपाहियों एवं चौकीदारों से लें और अवैध कब्जा मुक्त कराने में राजस्व टीम का सहयोग करें।

कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. भावनाथ पांडेय, डीडी कृषि सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह समाधान दिवस जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

हमारे व्हाट्सएप्प चैनल को फॉलो करें

ये भी पढ़ें: हरदोई की लेखिका माधुरी का गौरव: पश्चिम बंगाल राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने ‘द शैडो ऑफ लव’ का किया विमोचन, अगली पुस्तक राजभवन से प्रकाशित होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles