Wednesday, February 11, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

दीपोत्सव 2025: ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का संदेश, अयोध्या मॉडल ने स्थापित किया नया मानक: जयवीर सिंह

लखनऊ, (वेब वार्ता)। अयोध्या दीपोत्सव 2025: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव के नौवें संस्करण को ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का प्रतीक बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम राम राज्य की राह पर अग्रसर प्रदेश का प्रतीक है। दीपोत्सव ने विकास और आस्था को नया आयाम दिया है, और अयोध्या मॉडल ने स्वच्छता, सुरक्षा और अनुशासन के बीच आस्था का नया अध्याय लिखा है।

मंत्री सिंह ने अयोध्या में उपस्थित संतों, तपस्वियों और प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प को पूरा करने का प्रयास हो रहा है। इसी तरह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘विकसित उत्तर प्रदेश@2027’ का संकल्प साकार हो रहा है।”

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==
मर्यादा पुरुषोत्तम का अभिनंदन, दीपोत्सव से वंदन 🪔

राम राज्य की राह: जंगलराज से रामराज्य तक का सफर

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “2017 में जनता ने जंगलराज को नकारकर योगी आदित्यनाथ को सत्ता सौंपी। माफियाराज को जड़ से उखाड़कर राम राज्य की स्थापना की गई। दीपोत्सव ने विकास की गति को पंख दिए हैं। 2017 से हर वर्ष दीप प्रज्वलन का नया कीर्तिमान स्थापित हो रहा है।” उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में प्रगति का जिक्र करते हुए कहा, “प्रदेश में पर्यटन शिखर छू रहा है। आगंतुकों की मांग बढ़ी है, और सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है।”

अयोध्या दीपोत्सव: दिव्य प्रकाश से नहाया शहर

शाम होते ही रामकथा पार्क से राम की पैड़ी, धर्मपथ, लता चौक और हनुमानगढ़ी तक दीपों की पंक्तियां जगमगा उठीं। पूरा अयोध्या दिव्य प्रकाश से नहा उठा। हर गली, घाट और भवन ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालु दीप जलाते, भक्ति गीत गाते और दृश्य को कैमरों में कैद करते दिखे।

मंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन अयोध्या को वैश्विक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img