Monday, October 20, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

बिरधा: विश्वकर्मा जयंती को लेकर हनुमानगढ़ी मंदिर में बैठक सम्पन्न

बिरधा/ललितपुर, आलोक चतुर्वेदी (वेब वार्ता)। कस्बे के श्री हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में 17 सितंबर को मनाई जाने वाली विश्वकर्मा जयंती के आयोजन को लेकर विश्वकर्मा समाज की एक महत्वपूर्ण रणनीति बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के सभी बंधुओं ने एकजुट होकर इस पावन पर्व को गरिमामय एवं भव्य तरीके से मनाने की योजना पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई।

यह बैठक श्री सी.एल. पांचाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें जिले भर से पहुंचे समाजजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक का प्रमुख एजेंडा विश्वकर्मा जयंती के कार्यक्रमों के संचालन, व्यवस्था और सामूहिक सहयोग को लेकर एक मजबूत रूपरेखा तैयार करना था।

विश्वकर्मा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय सोनी (डोडिया) ने समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा, “भगवान विश्वकर्मा के पांच पुत्र हैं और अब समय आ गया है कि हम सभी पांचों भाइयों को मिलकर, एकजुट होकर विश्वकर्मा जयंती को बड़े ही भव्य रूप में मनाएं। हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इसी से समाज का उत्थान संभव है।”

बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य (जखलौन) श्री अमर विश्वकर्मा (घुटारी) ने कहा कि यह पर्व हमें अपनी संस्कृति और परंपरा से जोड़ता है। इसलिए इसे सामूहिक उत्साह के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग:
इस अवसर पर विजय सोनी (डोडिया), कैलाश झा, जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा (घुटारी), सत्येंद्र विश्वकर्मा, सी.एल. पांचाल, जितेंद्र विश्वकर्मा, रामप्रकाश विश्वकर्मा, ब्रजलाल विश्वकर्मा, हुकुम विश्वकर्मा, द्वारका प्रसाद झा, जगदीश झा, जमुना प्रसाद, सौरव विश्वकर्मा, नरेश विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, प्रीतम विश्वकर्मा, हरचरण झा, सोनू झा, अनूप सोनी, प्रवेश झा, भवानी विश्वकर्मा, राजेश पांचाल, हरगोविंद झा, जयदेव झा, नीरज विश्वकर्मा, राजकुमार पांचाल, पुक्खन झा, वीरन झा, नीतेश कुमार विश्वकर्मा सहित क्षेत्र के सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्री अमरसिंह विश्वकर्मा (जामोरा) ने किया। अंत में श्री सी.एल. पांचाल ने सभी उपस्थित सदस्यों, मीडिया प्रतिनिधियों और बैठक को सफल बनाने वाले हर व्यक्ति का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस बैठक के बाद अब 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के भव्य आयोजन की तैयारियों को तेज कर दिया गया है।

 

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles