Monday, February 16, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल: प्रियदर्शिनी उड़ान और सिलाई योजना का शुभारंभ

नई दिल्ली, 24 जुलाई (वेब वार्ता)। महिलाओं के आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की दिशा में प्रदेश महिला कांग्रेस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बृहस्पतिवार को इंदिरा भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित नेतृत्व सृजन कार्यक्रम के दौरान दो नई योजनाओं — प्रियदर्शिनी उड़ान योजना और प्रियदर्शिनी सिलाई योजना का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रमुख पुष्पा सिंह ने की। इस अवसर पर दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव और प्रदेश प्रभारी काजी निजामुद्दीन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

प्रियदर्शिनी उड़ान योजना:

इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को सैनिटरी पैड निर्माण का कार्य सौंपा जाएगा, जिससे उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत मंच मिलेगा। योजना के तहत दिल्ली की प्रत्येक विधानसभा में प्रत्येक माह नि:शुल्क सैनिटरी पैड वितरित किए जाएंगे। यह पहल न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देगी, बल्कि उनके लिए आजीविका का साधन भी बनेगी।

प्रियदर्शिनी सिलाई योजना:

इस योजना के तहत दिल्ली के सभी जिलों में सिलाई केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई और अन्य हस्‍तशिल्प कार्यों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें रोजगार के अवसर भी मुहैया कराए जाएंगे। योजना का उद्देश्य महिलाओं को घरेलू हुनर से आर्थिक स्वतंत्रता की ओर अग्रसर करना है।

अलका लांबा ने कार्यक्रम में कहा,
“इंदिरा गांधी जी के विचारों और योगदान से प्रेरित होकर हम प्रियदर्शिनी योजनाएं लेकर आए हैं। यह कदम महिलाओं को समाज में नेतृत्व करने और अपनी पहचान स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा।”

पुष्पा सिंह ने कहा कि महिला कांग्रेस का उद्देश्य केवल नारेबाजी नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्य कर वास्तविक बदलाव लाना है।

प्रियदर्शिनी उड़ान और सिलाई योजनाएं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में व्यावहारिक और प्रभावशाली पहल हैं। यह कार्यक्रम न केवल महिलाओं को स्वास्थ्य, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर देगा, बल्कि उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img
Webvarta Job Post Add