पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए रेखा सरकार ने खोला खजाना, मेट्रो और बसों के लिए बजट में क्या नया?

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। दिल्ली की रेखा सरकार अपने पहले बजट में सार्वजनिक परिवहन के लिए भी खास खजाना खोला है। इस बार दिल्ली मेट्रो के लिए 2929 करोड़ रुपये रखे गए हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने बसों को लेकर भी नया ऐलान किया है। इसके तहत दिल्ली में पांच हजार नई ई बसें शामिल की जाएंगी। अभी दिल्ली के पास 2152 इलेक्ट्रिक बसें हैं। रेखा गुप्ता ने दिल्ली के परिवहन के लिए 12952 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन के लिए खजाना खोलते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि 12952 करोड़ रुपये परिवहन सेक्टर के लिए रखा है। इसके साथ महिलाओं की फ्री बस यात्रा का भी ध्यान रखा गया है। रेखा गुप्ता ने बजट में इसके लिए खास प्रावधान करते हुए पिंक टिकट की जगह एक कार्ड लेकर आएगी जिससे महिलाओं की दिल्ली के अंदर मुफ्त बस सेवा जारी रहेगी। रेखा गुप्ता का इसके पीछे का तर्क है कि इससे भ्रष्टाचार रोकना है। इसके अलावा ई बसों का बेड़ा बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में अभी 2152 इलेक्ट्रिक बसें हैं। हम पांच हजार और नई बसें शामिल करेंगे। रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि मेट्रो फेज 4 की योजनाओं को लेकर पिछली सरकार ने देरी की। उसका नतीजा है कि 6 हजार करोड़ की देनदारी दिल्ली सरकार के ऊपर है। रेखा गुप्ता ने कहा कि 2929 करोड़ रुपये मेट्रो के लिए बजट रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles