राज्यबंगाल: रिश्वत देने से इनकार करने पर वाहन...

बंगाल: रिश्वत देने से इनकार करने पर वाहन चालक की नागरिक स्वयंसेवकों ने पिटाई की

मालदा, (वेब वार्ता)। पश्चिम बंगाल में मालदा जिले के एक थाने से संबद्ध तीन नागरिक स्वंयसेवकों के खिलाफ रिश्वत देने से इनकार करने पर एक मालवाहक वाहन के चालक की पिटाई करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बृहस्पतिवार को दोपहर रशीदाबाद ग्राम पंचायत के अंतर्गत वेलाबारी चौकी पर हुई। घटना का पता तब चला जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ जिसमें हरिश्चंद्रपुर थाने के नागरिक स्वयंसेवकों द्वारा कथित तौर पर चालक की पिटाई की जा रही थी।

‘वेब वार्ता’ स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका।

अधिकारी ने बताया कि घायल चालक बंगरूआ गांव निवासी रूहुल अली का हरिश्चंद्रपुर ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मालवाहक वाहन में सवार एक व्यक्ति ने दावा किया कि वे दलखोला बाजार से मवेशियों को ले जा रहे थे, तभी तीन नागरिक स्वयंसेवकों ने उन्हें रोका और एक हजार रुपये की मांग की।

उन्होंने बताया कि जब चालक ने 500 रुपये देने की पेशकश की तो स्वयंसेवकों ने इनकार कर दिया और उसे वाहन से बाहर खींच कर उसकी पिटाई कर दी।

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस घटना में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -