31.1 C
New Delhi
Saturday, June 3, 2023

बिरनी के पत्रकार सुनील वर्मा को मातृ शोक

गिरिडीह, 18 दिसंबर (राजेश कुमार)। जिले के बिरनी प्रखण्ड से एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार सुनील वर्मा की माँ का रविवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुन पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी।

बिरनी प्रखंड के चोंगाखार पंचायत के चरगो निवासी पत्रकार सुनील वर्मा की 75 वर्षीया माँ बीते कुछ दिनों से बीमार थी। रविवार सुबह उन्हें इलाज हेतु ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी। उन्होंने अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गयी है।

पत्रकार की माता के निधन की खबर सुन बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिल उन्हव ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त किया। वहीं उन्होंने मृतक आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना भी किया।

वही पत्रकार सह भाजपा नेता सुनील वर्मा की मां के निधन की खबर सुन निवर्तमान मुखिया प्रेमचंद कुशवाहा, मुखिया प्रतिनिधि राम लखन बर्मा, रंजीत राय, पंचायत समिति प्रतिनिधि राम प्रसाद बर्मा, राजेंद्र शर्मा, सतीश मंडल, सचिन बर्मा, बिजय बर्मा, बासदेव बर्मा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं, स्थानीय मीडिया कर्मियों तथा गाँव के लोगों, नाते रिश्तेदारों आदि उनके घर पहुंचे और शोककुल परिजनों से मिल अपनी संवेदना व्यक्त किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,141FollowersFollow

Latest Articles