ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को अहम ग्रह माना गया है। गुरु ग्रह की स्थिति में बदलाव का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 29 जुलाई को देवगुरु बृहस्पति मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं और 24 नवंबर तक इसी अवस्था में रहेंगे। जन्मकुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति शुभ व उच्च की होने पर जातक फर्श से अर्श तक पहुंच सकता है। जानें गुरु ग्रह की वक्री स्थिति किन राशि वालों के लिए साबित होगी लाभकारी-
कर्क- कर्क राशि वालों को गुरु ग्रह की वक्री अवधि में नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। धन संचय में सफल रहेंगे।
मकर- मकर राशि वालों को कमाई के अन्य साधन प्राप्त होंगे। परिवार के किसी सदस्य के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। करियर में उन्नति के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
सिंह- सिंह राशि वालों को इस अवधि में अचानक धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव होगा। यात्रा के योग बनेंगे। व्यापारियों को मनमुताबिक मुनाफा हो सकता है। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे