37.1 C
New Delhi
Monday, June 5, 2023

Ayodhya News: एक हज़ार लोगों ने निकाली 4 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा

-कुमार मुकेश –

-तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का अदभुत नजारा

– तिरंगा यात्रा देखने के लिए उमड़ी सड़क के दोनों बगल भीड़

अयोध्या/कुमारगंज(वेबवार्ता)- आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर चार किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकली जिसमें विश्वविद्यालय के 1000 कर्मचारी, छात्र-छात्राएं व वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। सड़क पर लहराते एक हज़ार तिरंगो का अद्भुत नजारा देखते ही बनता था। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए सड़क के दोनों बगल लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Screenshot 2022 08 14 18 10 11 88 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
चार किलोमीटर की लंबी यह यात्रा विश्वविद्यालय के नरेंद्र उद्यान से निकाली गई जो गेट नंबर दो से होते हुए खंडासा मोड़, सब्जी मंडी, कुमारगंज बाजार होकर प्रशासनिक भवन पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान हाथ में झंडा लिए 1.30 किलोमीटर तक छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों की लंबी लाइन लगी रही। इस दौरान भारत माता की जयकारो, इंकलाब जिंदाबाद व वंदे मातरम के नारों से पूरा गली- मुहल्ला गुंजायमान हो उठा।

Screenshot 2022 08 14 18 10 01 28 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

  तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी कुलपति के सचिव डॉ. जसवंत सिंह, कार्यक्रम के आयोजक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. डी नियोगी, इंजीनियर ओमप्रकाश सहित अन्य लोगों का योगदान सराहनीय रहा।

डॉ. बिजेंद्र सिंह, कुलपति ने कहा 
आज चार किलोमीटर की भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं कर्मचारियों व वैज्ञानिकों ने जमकर भागीदारी की और इस यात्रा को सफल बनाया। इस यात्रा में इतनी बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद।

डॉक्यूमेंट्री फिल्म के जरिए स्वतंत्रता सेनानियो को किया याद

  आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के सभागार में विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस को याद करते हुए भारत के सामाजिक सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास में विस्थापितों का योगदान के विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। सभी छात्र छात्राओं को एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म में दिखाई गई जो स्वतंत्रता सेनानियो के अहम योगदान को तरोताजा करते हुए सबको देशभक्ति की भावना से वोट प्रोत कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सीताराम मिश्रा व सह प्राध्यापिका डॉक्टर साधना सिंह ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,141FollowersFollow

Latest Articles