यूं तो हरी सब्जी खाने के कई फायदे आपने सुने होंगे लेकिन यही हरी सब्जी मानसून के समय फायदे की जगह सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। जी हां, बारिश के मौसम में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा सबसे ज्यादा बना रहता है।यही वजह है कि इस मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं इस मौसम में आपको अपनी डाइट में क्या शामिल करना चाहिए और क्या नहीं।
कीटाणु का हो सकता है खतरा-
मॉनसून सीजन में नमी होने की वजह से हरी पत्तेदार सब्जियों में जर्म्स पनपने का खतरा बना रहता है। आम दिनों में ये कीटाणु कड़ी धूप में मर जाते हैं या इनएक्टिव हो जाते हैं, लेकिन बरसात के सामय ये ज्यादा एक्टिव होते हैं।
पत्तों में छिपे होते हैं कीड़े-
इस मौसम में हरे पत्तों में छोटे-छोटे कीड़े लगे होते हैं। कई बार तो पत्तों में कोई छेद भी नहीं होता लेकिन फिर भी वे दूषित होते हैं। ऐसे कीटाणुओं को आंखों से नहीं देखा जा सकता लेकिन ये आपके शरीर को भरपूर हानि पहुंचा सकते हैं।बारिश के दौरान इनका सेवन पित्त रस के अतिरिक्त स्राव का कारण भी बन सकता है, जिसके कारण पेट में कई तरह की समस्याओं का खतरा रहता है।
बैंगन न खाएं-
मानसून के मौसम में बैंगन में कीड़े पड़ने का खतरा अधिक होता है जो इस सब्जी को दूषित कर देता है। ऐसे में इसके सेवन के कारण पाचन तंत्र की समस्याओं का जोखिम कई गुना तक बढ़ जाता है।
कच्चा सलाद खाने से बचें-
बारिश के मौसम में कच्चा सलाद नहीं खाना चाहिए क्योंकि कच्चे सलाद में भी कई बैक्टीरिया होते हैं। इसकी बजाय सलाद को स्टीम (भाप) करके खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। भाप में गर्म करने से सलाद के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।
आलू और अरबी से भी करें परहेज-
आलू, अरबी जैसी सब्जियां खाने से बचें, क्योंकि इन्हें खाने से भारीपन लगता है और पाचन कमजोर