Wednesday, April 16, 2025
Homeराज्यउत्तर प्रदेशटीबी उन्मूलन में अच्छा कार्य करने वाले 155 ग्राम प्रधानों को जिलाधिकारी...

टीबी उन्मूलन में अच्छा कार्य करने वाले 155 ग्राम प्रधानों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2024 में चयनित टीबी मुक्त 155 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। संडीला, सांडी, हरपालपुर व माधोगंज विकास खण्ड में टीबी उन्मूलन में अच्छा कार्य करने पर सराहना की। उन्होंने इन विकास खण्डो के अधीक्षकों को सम्मानित किया। सिरौली के ग्राम प्रधान को लगातार ग्राम को टीबी मुक्त रखने पर रजत पदक व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की शुरुआत जिलाधिकारी ने एक महिला प्रधान के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर की। दो टीबी चौम्पियन कोथावां के साहुल कुमार व गोल्डी राजपूत को सम्मानित किया। सबसे अधिक टीबी मरीजों को गोद लेने वाले लोगों व संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के अन्त में जिलाधिकारी ने कुछ टीबी मरीजों को पोषण पोटली भी दी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार व सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

वेब वार्ता समाचार एजेंसी

संपादक: सईद अहमद

पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096

फोन नंबर: 8587018587

ईमेल: webvarta@gmail.com

सबसे लोकप्रिय

Recent Comments