कुशीनगर, ममता तिवारी (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हाटा में प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगरपालिका परिषद हाटा, कुशीनगर में सरकार द्वारा जनहित में क्रियानवित, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व परियोजनाओं व कार्यो पर आधारित त्रिदिवसीय प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया । जिसका उद्देश्य जनता को कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को अवगत कराना। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद हाटा के चेयरमैन रामानंद सिंह ने कहा कि प्रदेश व देश के सरकार ने जन कल्याण की योजनाओं को लागू करके जनता को मजबूती प्रदान किया है। इसी कारण आज देश व प्रदेश मजबूत स्थिति में खड़ा है।
इस अवसर पर श्रीमती मीनू सिंह अधिशासी अधिकारी, समस्त सभासदगण एवं कर्मचारीगण उपस्थिति रहे।
जनकल्याणकारी कार्यक्रम के बदौलत जनता व देश मजबूत स्थिति में : रामानंद सिंह चेयरमैन
RELATED ARTICLES
वेब वार्ता समाचार एजेंसी
संपादक: सईद अहमद
पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096
फोन नंबर: 8587018587
ईमेल: webvarta@gmail.com