ईद उल फितर का पर्व पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया

गन्नौर/सोनीपत, रजनीकांत चौधरी (वेब वार्ता)। रविवार को ईद का चांद दिखने के बाद सोमवार को कस्बे में ईद उल फितर का पर्व पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। विधायक देवेंद्र कादियान गन्नौर गांव के शमसुल उलूम मदरसे पहुंचे। वहां उन्होंने लोगों को ईद की बधाई दी।
गन्नौर के अलावा ग्यासपुर, रसलूपुर, गढ़ी कलां, भौरा, खेड़ी गुर्जर, गढ़ी झंझारा, देवड़ू, बिंलदपुर, और बेगा गांवों में भी ईद का पर्व मनाया गया। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि ईद पवित्रता और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व आपसी प्रेम और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति पूरी दुनिया के लिए मिसाल है। यहां सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में श्रद्धा और उत्साह से भाग लेते हैं। ईद भी ऐसा ही पर्व है, जिसे सभी जाति और धर्म के लोग मिलकर मनाते हैं। हमें इसके मूल उद्देश्य को नहीं भूलना चाहिए, जो मानवता और भाईचारे की सीख देता है। इस मौके पर उन्होंने देश में अमन, चैन और सौहार्द की दुआ मांगी। इस अवसर पर मो. सबीर, सलीम, यासीन प्रधान, शौकीन, डा. जावेद, अरशद मौलाना, इमाम इमरान, सोनू खान, इकबानल, इनाम सरपंच, नूरहसन, सलीम नंबरदार, नदीम कासना, युसुफ नंबरदार, अली हसन, अदीब अली, सरफराज और गय्यूर खान, अंकित मल्होत्रा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles