मुंबई, (वेब वार्ता)। मुंबई में लोकल ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और हो रही दुर्घटनाओं को लेकर यह विषय सरकार के लिए चिंता का सबब बन गई है। उपनगरों से बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रतिदिन नौकरी के लिए मुंबई आते हैं। कुछ दिन पहले मुंबई से सटे मुंब्रा स्टेशन के पास लोकल ट्रेन से गिरने के चलते चार यात्रियों की दुखद मौत हो गई थी। इसका असर मानसून सत्र पर भी पड़ा। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया। परिणामस्वरूप, मुंबई में कार्यालय समय में परिवर्तन की आवश्यकता अब महसूस की जा रही है ताहि भीड़ को बांटा जा सके। इस बीच खबर है कि निकट भविष्य में सरकारी कार्यालयों का समय बदल जाएगा। इसके लिए मुख्य सचिव राजेश कुमार की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। तीन महीने में रिपोर्ट आने के बाद इसमें बदलाव किया जा सकता है। आपको बता दें कि हाल ही में रेलवे ने केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और निजी कंपनियों से अपने कार्यालय समय में परिवर्तन करने का अनुरोध किया था। इसके जवाब में, राज्य सरकार के अधीन मुंबई शहर और उपनगरों में कार्यालय समय में परिवर्तन करने के लिए कदम उठाए गए हैं।
मुंबई में लोकल ट्रेनों में भीड़ को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में सरकार, बदलेगा कार्यालय का समय
वेब वार्ता समाचार एजेंसी
संपादक: सईद अहमद
पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096
फोन नंबर: 8587018587
ईमेल: webvarta@gmail.com