28.1 C
New Delhi
Friday, September 22, 2023

Mathura News: यमुना का जलस्तर सामान्य, अब घाटों पर सफाई की बारी

मथुरा, (वेब वार्ता)। यमुना का जलस्तर अब लगभग सामान्य स्थिति में पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोई उतार-चढ़ाव दर्ज नहीं किया गया। प्रयागघाट पर यमुना का जल स्तर 164.85 मीटर पर स्थिर बना हुआ है। वहीं घाटों से पानी उतरने के बाद जमी सिल्ट नगर निगम को मुंह चिढ़ा रही है।

ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालु घाटों की स्वच्छ छवि साथ लेकर जाएं, इसके लिए जरूरी है कि नगर निगम घाटों की सफाई जल्द से जल्द कराए। करीब 22 दिन के बाद यमुना अब सामान्य नजर आने लगी है। जल स्तर भी सामान्य स्थिति में पहुंच गया है, जो इस बार उच्चतम जल स्तर से करीब ढाई मीटर नीचे है। वर्तमान में घाटों पर सिल्ट होने के कारण यमुना पूजन के लिए पहुंच रहे भक्तों को असुविधा हो रही है। खादर की कॉलोनियों में भी सिल्ट जमा है।

यमुना पार के क्षेत्रों की अनेक कॉलोनियों में अभी भी नदी का पानी भरा हुआ है। तिवारीपुरम और रसखान नगरी के आसपास की कॉलोनियों के खाली प्लाट में यह पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इसके साथ ही शांति आश्रम कॉलोनी में बाढ़ का पानी अब भी निकलने का नाम नहीं ले रहा है। यहां अभी भी 50 से अधिक घर पानी में डूबे हुए हैं। लोगों के लिए आवागमन का कोई रास्ता नहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles