30.1 C
New Delhi
Wednesday, June 7, 2023

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटें: मंडल अध्यक्ष

राम मिश्रा,अमेठी। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर गुरुवार को मुसाफिरखाना कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा मंडल मुसाफिरखाना की बैठक हुई। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। इसे लेकर कई निर्णय भी लिए गए।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश चन्द्र शुक्ल व मंडल प्रभारी राजीव शुक्ल मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष मुसाफिरखाना महेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी से ही जुट जाएं। मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र शुक्ल ने कार्यकर्ताओं को बताया कि ये तिरंगा पूर्वजों के बलिदान का फल है। सभी देशवासियों को हर घर तिरंगा फहराना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अमृत महोत्सव के प्रति जनता को जागरूक करने व तिरँगा यात्रा व प्रभात फेरी निकालने का आह्वान किया।
बुना गया हर घर त‍िरंगा अभ‍ियान को सफल बनाने का ताना-बाना-
बैठक के दौरान एक भव्य तिरंगा यात्रा मुसाफिरखाना नगर में निकालने के लिए आगामी 10 अगस्त को 10 बजे सुबह की तारीख तय की गई। तिरँगा यात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर स्टेट बैंक होते हुए जोगीबीरन के पास समाप्त होगी। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि इसके बाद 11,12 और 13 अगस्त को मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर तिरंगा यात्रा प्रभात फेरी निकालने का कार्यक्रम भी तय किया गया। सर्वसम्मति से मंडल कोषाध्यक्ष राकेश शुक्ला को तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान का मंडल प्रमुख तय किया गया। मंडल प्रभारी राजीव शुक्ला ने इस तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान को भव्य रूप देने के लिए सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो के लिए आग्रह किया।
मौके पर ये रहे मौजूद-
इस मौके पर जिला मीडिया सह प्रभारी अरुण मिश्र जिला सह संयोजक तिरंगा यात्रा- हरि शंकर दुबे,पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय,सुरेंद्र बहादुर सिंह,राजेश सिंह,राम गोपाल कौशल,जयविन्द सिंह,राकेश शुक्ला,अनिल मिश्रा,प्रेम नाथ वर्मा,ध्रुवराज यादव,विजय कुमार पांडेय,देव नारायण यादव,सुरेश तिवारी,करुणा प्रसाद तिवारी सहित सभी मंडल पदाधिकारी,शक्ति केंद्र प्रभारी,शक्ति केंद्र संयोजक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,141FollowersFollow

Latest Articles