शाहजहांपुर, 27 सितंबर (अशोक कुमार)। नगर पंचायत कलान के स्वामी विवेकानंद इण्टर कॉलेज में समाजवादी पार्टी के बूथ प्रभारियों एवं सेक्टर प्रभारियों बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुऐ सपा के जलालाबाद विधानसभा अध्यक्ष सूरजपाल सिहं यादव ने कहा कि सभी लोग अपना अपना बूथ मजबूत करें। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जायें। पूर्व सदस्य जिला पंचायत नरेन्द्र सिंह गौतम ने कहा कि सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने एक अक्टूबर को पूर्व बिधायक नीरज मौर्य की पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम मे लखनऊ पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर रविंद्र सिंह यादव, बब्लू कश्यप, अरविंद सिहं यादव, जितेन्द्र सिंह, नरेंद्र सिहं यादव औला, आलोक कुमार, भूरे सिहं, रक्षपाल शर्मा, सुरेश सक्सेना, विवेक यादव, सभासद दीपक नन्दवंशी, अभिषेक दसिया, मुनेश सिहं, अजय सिहं, रामासरे कश्यप, मुकेश कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान सोनपाल सिंह यादव एवं संचालन चौधरी विनोद यादव ने किया।अंत में अरविंद सिंह यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया है।