-उलझी हुई गुत्थी कों सुलझाने में जुटी पुलिस
बरेली, 05 सितंबर (देश दीपक गंगवार)। बीते कई महीनो से मीरगंज में महिलाओं की हत्याए पुलिस के लिये चुनौती बनती जा रही है। पुलिस एक गुत्थी कों सुलझा नहीं पाती है कि दूसरी वारदात पुलिस के लिये मुश्किल बनकर खड़ी हो जाती है। वही सैजना गांव में एक बार फिर महिला का शव नदी की सतह पर तैरता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करनी की कोशिश की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के सैजना गांव के पास पीलाखार नदी में एक महिला का शव पानी की सतह पर तैरता दिखा। स्थानीय ग्रामीणों कों शव दिखाई देने पर धीरे -धीरे लोगों की भीड़ जमा हो गईं। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पानी से बाहर निकाला। जिसके पास पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान करवानी चाही मगर शव पानी में रहने की वजह से फूल गया था। जिस कारण शव की पहचान नहीं हो सकी।फिलहाल महिला की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। वही महिला नें काले रंग की सलवार व लाल रंग का कुर्ता पहन रखा। महिला के जिस्म पर कई जगह चोट के निशान भी है।
उलझी गुत्थी बनी पहेली
महिलाओं की लगातार हत्याएं पुलिस के लिए उलझी हुई पहेली की तरह बनती जा रही है। एक के बाद एक महिलाओं की मौत और सभी हत्याए एक ही जैसी। फिलहाल पुलिस अभी भी छानबीन में जुटी है।