36.1 C
New Delhi
Monday, June 5, 2023

Ayodhya News : स्कूली बच्चों संग कुलपति ने निकाली तिरंगा यात्रा

– कुमार मुकेश – 

  • कुलपति ने स्कूली बच्चों में जगाई देशभक्ति की भावना
    कृषि विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम

अयोध्या/कुमारगंज (वेबवार्ता)। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। यह कार्यक्रम गुरुवार को डीली गिरधर व प्रकाश का पुरवा गांव में आयोजित किया गया।

Vice Chancellor took out tricolor yatra with school children
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह ने किया। तिरंगा यात्रा के दौरान कुलपति ने बच्चों एवं ग्रामीणों को घर घर तिरंगा झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया। यही नहीं कुलपति डॉ विजेंद्र ने स्कूली बच्चों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी।

Vice Chancellor took out tricolor yatra with school children
उद्यान महाविद्यालय के सह प्राध्यापक डॉक्टर भानु प्रताप ने बताया कि प्रकाश का पुरवा प्राइमरी पाठशाला में छात्र-छात्राओं को फलदार पौधों व तिरंगा झंडे का वितरण किया गया साथ ही साथ 300 पौधरोपण भी किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राइमरी पाठशाला की प्रधानाचार्य शशि यादव व ग्राम प्रधान गिरीश सिंह का अहम योगदान रहा। उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ संजय पाठक ने कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह का स्वागत किया। प्राध्यापक डॉक्टर डी. राम ने मौके पर मौजूद अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Vice Chancellor took out tricolor yatra with school childrenआजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय द्वारा विकासखंड मिल्कीपुर के जोरियम गांव में घर-घर और प्राथमिक विद्यालयों में जाकर तिरंगा झंडे का वितरण किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा भी निकाली देश भक्ति गीत भी प्रस्तुत किए। सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ नमिता जोशी ने बच्चों को तिरंगा झंडा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनको मिठाइयां भी बांटी गई। डॉ नमिता जोशी, डॉक्टर साधना सिंह, डॉक्टर सुमन मौर्या, डॉक्टर विभा परिहार, सरिता श्रीवास्तव आदि ने तिरंगा रैली में प्रतिभाग किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,141FollowersFollow

Latest Articles