37.1 C
New Delhi
Monday, June 5, 2023

Sultanpur News: घोड़े पर सवार वीरांगना रानी  लक्ष्मी बाई के साथ निकली तिरंगा यात्रा

                    – कुमार मुकेश –
 -रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा
सुलतानपुर(वेबवार्ता)-  आजादी के अमृत महोत्सव पर्व पर विद्यालय की छात्राओं ने तिरंगा यात्रा  निकाली। तिरंगा यात्रा को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने अगुवाई करते हुए आगे की ओर रवाना किया ।
1660377696110
   नगर के रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को तिरंगा यात्रा छात्राओं ने निकाली ।  तिरंगा यात्रा विद्यालय से निकलकर डाकखाना चौराहा होते  हुए  जिलाधिकारी कार्यालय के सामने से रामनरेश त्रिपाठी सभागार, दीवानी चौराहा होते  हुए आगे की ओर  निकाला। इसके बाद गोलाघाट चौराहा होते हुए बस अड्डा ,जिला अस्पताल गेट के सामने से  चौक , शाहगंज चौराहा के रास्ते    विद्यालय पर आकर समाप्त हुआ ।
1660377696051
  यात्रा मे सबसे आगे वीर छात्राएं चल रही थी।  ठीक इनके पीछे घोड़े पर सवार रानी लक्ष्मीबाई  के रूप मे साक्षी रावत चल रही थी। इनके पीछे घोष के साथ छात्राएं कदमताल मिलाते हुए भारत माता की जय ,  घर घर  तिरंगा, हर घर तिरंगा  जय घोष के साथ आगे बढ़ रही थी ।
  इस मौके पर सहयोग के रूप में विद्यालय  की प्रधानाचार्य रेखा सिंह के साथ आचार्य मंजुला गुप्ता, रोली श्रीवास्तव ,कीर्ति सिंह, गीता सिंह ,रंजना मिश्रा ,चित्रा मिश्रा, मीना द्विवेदी, रजनी शुक्ला, नरेंद्र चौहान कंचन सिंह , सुप्रिया उपाध्याय ,नमिता अग्रहरि, पूजा सिंह, दयाशंकर गुप्ता, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,141FollowersFollow

Latest Articles