23.1 C
New Delhi
Friday, December 1, 2023

UP Gold Silver Price Today: दिवाली से पहले कानपुर, गोरखपुर और आगरा में सस्ता हुआ सोना, जानें चांदी के रेट

लखनऊ, (वेब वार्ता)। भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 21 अक्टूबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। धनतेरस से पहले सोना-चांदी दोनों में तेजी देखने को मिली है। हालांकि कुछ शहरों में दाम में कोई बदलाव नजर नहीं आए। कानपुर में सोना और चांदी दोनों में कमी देखने को मिली है। गुरुवार को सोना 51700 प्रति दस ग्राम और चांदी 57500 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 51350 प्रति दस ग्राम और चांदी 57350 प्रति किलो रही।

धनतेरस से पहले आगरा में सोना और चांदी दोनों के रेट में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को सोना 51700 प्रति दस ग्राम और चांदी 57350 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 51200 प्रति दस ग्राम और चांदी 56150 प्रति किलो रही। गोरखपुर में भी सोना के दाम में कमी नजर आई जबकि चांदी के रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

गुरुवार को सोना 51800 प्रति दस ग्राम और चांदी 56000 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 52500 प्रति दस ग्राम और चांदी 56500 प्रति किलो रही। बरेली में शुक्रवार को सोना 51750 प्रति दस ग्राम और चांदी 57000 प्रति किलो रही। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles