भारतीय सर्राफा बाजार ने गुरुवार यानि 24 नवंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। आगरा, गोरखपुर में सोना के दाम में गिरावट देखने को मिली है जबकि कानपुर में सोना और चांदी दोनों में उछाल आया है। आगरा में चांदी के रेट बढ़े हैं।
कानपुर में सोना और चांदी के दोनों के दाम में तेजी देखने को मिली है। बुधवार को सोना 52700 प्रति दस ग्राम और चांदी 62100 प्रति किलो रही। गुरुवार को सोना 52900 प्रति दस ग्राम और चांदी 62600 प्रति किलो रही।
आगरा में सोना-चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को सोना 52900 प्रति दस ग्राम और चांदी 62000 प्रति किलो रही। गुरुवार को सोना 52500 प्रति दस ग्राम और चांदी 61500 प्रति किलो रही।
गोरखपुर में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन चांदी के दाम बढ़े हैं। बुधवार को सोना 52500 और चांदी 61000 प्रति किलो रही। गुरुवार को सोना 52400 और चांदी 62000 प्रति किलो रही।
बरेली में सोने और चांदी दोनों के दाम स्थितर रहे। बुधवार को सोना 53000 प्रति दस ग्राम और चांदी 61000 प्रति किलो रही। गुरुवार को भी सोना 53000 प्रति दस ग्राम और चांदी 61000 प्रति किलो रही। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि शादियों का सीजन शुरू होने के कारण आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है।
जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा
एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।