25.1 C
New Delhi
Thursday, September 28, 2023

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी पहुंची मथुरा, वृंदावन के मंदिरों का किया निरीक्षण

-रिपोर्टर आलोक तिवारी

मथुरा, 06 अगस्त (वेब वार्ता)। केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी मथुरा दौरे पर पहुंचीं। शाम को मथुरा पहुंची केंद्रीय मंत्री ने वृंदावन के पुरातत्व महत्व के गोविंद देव और मदन मोहन मंदिर का निरीक्षण किया। बारिश के बीच निरीक्षण करने पहुंची केंद्रीय मंत्री ने पुरातत्व महत्व के मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही।केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी शनिवार की शाम को सांसद हेमा मालिनी के साथ वृंदावन पहुंची। बारिश के बीच पहुंची केंद्रीय मंत्री ने यहां के पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित गोविंद देव मंदिर और मदन मोहन मंदिर का निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री सबसे पहले मदन मोहन मंदिर पहुंची।

वीआईपी रोड पर स्थित मदन मोहन मंदिर का निरीक्षण करने के दौरान यहां आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए। गौशाला से निकलने के बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला गोविंद देव मंदिर पहुंचा। यहां उन्होंने मंदिर की कला को बारीकी से देखा। गोविंद देव मंदिर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने पर्यटक सुविधाओं का लोकार्पण किया। इससे पहले उन्होंने पुरातत्व विभाग के द्वारा संरक्षित गोविंद देव मंदिर में भगवान के दर्शन किए। दर्शन करने और पर्यटक सुविधा केंद्र का लोकार्पण करने के बाद मीडिया से रूबरू हुईं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि केंद्र सरकार पुरातत्व विभाग के अधीन मंदिरों में सुविधा बढ़ा रही है। जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके बाद उनसे ज्ञानवापी के किए जा रहे सर्वे पर सवाल किया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

संसद में ईडी पर दिए बयान पर कहा कि वह मजाक था

वृंदावन के दौरान मीनाक्षी लेखी से जब उनके द्वारा संसद में ईडी को लेकर दिए बयान पर कहा कि वह मजाक था। इसके बाद उन्होंने कहा कि ईडी का वही विरोध कर रहे हैं जो देश का पैसा चुरा कर भागना चाहते हैं और वित्तीय अनियमितता में फंसे हुए हैं। गोविंद देव मंदिर पर निरीक्षण के दौरान जब केंद्रीय मंत्री से सवाल किया गया कि बंदरों का आतंक है वृंदावन में समस्या बन गए हैं। इस पर मीनाक्षी लेखी ने कहा कि बंदरों से तो आपको दोस्ती करनी पड़ेगी। क्योंकि वृंदावन एक वन था जिस पर लोगों ने अतिक्रमण कर बसना शुरू किया है। केंद्रीय मंत्री के वृंदावन दौरे के दौरान उनके साथ श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा, पार्षद शशांक शर्मा, वैभव अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, पुरातत्व विभाग की डिप्टी सुप्रीडेंट सुनीता तेवतिया के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles